अत्यधिक संक्रमित काँजी का हाटा क्षेत्र में दूध लेते सोशल डिस्टेंसिंग की उडी धज्जियाँ !
काँजी का हाटा क्षेत्र में आज सुबह लोग दूध लेने के लिए परेशान होते नज़र आये। दूध लेने के लिए लोगों ने लाइन में निश्चित दूरी का पालन नहीं किया और एक दूसरे से काफी हद तक सट कर दूध लेने का काम किया गया।
खेद का विषय ये था कि कई लोग तो संक्रमण के डर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने के कारण लाइन में लगे ही नहीं और दूध लेने से वंचित हो गए। दूसरी महत्वपूर्ण बात ये है कि पहले से काँजी का हाटा क्षेत्र कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है जहाँ उदयपुर में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आये है और वहा ही अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाएगा तो आसपास के लोगों सहित पूरे उदयपुर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
हालांकि उदयपुर में कंटेनमेंट जोन घोषित होने का ये पहला दिन है और उदयपुर प्रशाषन को व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलाने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन उदयपुर वासियों को भी समझदारी से काम लेना होगा और जब तक आम जरुरत की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चालू नहीं हो जाती तब तक धैर्य के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन करना होगा।