Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर नगर निगम मोबाइल ऐप पर अब तक 3000 समस्याओं का निराकरण, प्रदेश में गाड़ रही है परचम

clean-udaipur उदयपुर नगर निगम मोबाइल ऐप पर अब तक  3000 समस्याओं का निराकरण, प्रदेश में गाड़ रही है परचम
newsagencyindia.com August 08, 2022 06:53 PM IST

उदयपुर, 08 अगस्त 2022 : उदयपुर नगर निगम नाम की मोबाइल ऐप शहर के वार्डों से जुड़ी समस्याओं के निदान में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस मोबाइल एप्प को नगर निगम उदयपुर ने दिसंबर 2021 को जनता को समर्पित किया था और तब से अब तक लगभग 4000 शिकायतें निगम को मोबाइल एप्प के माध्यम से प्राप्त हुई है और तकरीबन 3500 से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। 

जहाँ मोबाइल एप्प के इस्तेमाल से नागरिकों द्वारा छोटी छोटी समस्याओं के लिए निगम के चक्कर काटने से आजादी मिली है ,वहीं इससे त्वरित गति से शिकायतों का निदान भी किया जा रहा है। इसके साथ ही त्वरित गति से शिकायत निवारण होने पर निगम के शिकायत निवारण के लिए रेटिंग भी अच्छी मिल रही है। ज्यादातर शिकायतों के निवारण पर 3 स्टार से 5 स्टार रेटिंग मिल रही है। त्वरित समस्या निवारण पर लोग नगर निगम की कार्यशैली की तारीफ भी कर रहे है।

वहीं कई समस्याओं पर रेटिंग कम भी मिल रही है। इसके कारणों को देखने पर पता चलता है कई बार नगर निगम सीमा के बाहर के लोग भी समस्या निवारण के लिए पोस्ट करते है और निराकरण नहीं होने पर नेगेटिव रेटिंग दे देते है। इसके साथ ही कई सफाई की समस्याओं का सीधा जुड़ाव निगम के निर्माण विभाग से जुड़ा होता है। जैसे नालियों का टूटा होना ,ऐसी समस्याओं के निराकरण में समय लगता है,जिस पर एप्प में शिकायत कर्ता नेगेटिव रेटिंग दे देता है।

उदयपुर नगर निगम एप्प के बारे में स्थानीय नागरिकों से बात करने पर सेक्टर 14 निवासी विनीत सिंह राजावत कहते है कि निगम की मोबाइल एप्प के माध्यम से काफी सहूलियत मिली है। कंप्लेंट करने पर तुरंत संबंधित कर्मचारी का फ़ोन आ जाता है और त्वरित गति से समस्या समाधान हो जाता है। निगम को इस एप्प का प्रचार कर जनता में इसका प्रमोशन करना चाहिए। वहीं सेक्टर 13 निवासी कपिल मूंदड़ा कहते है कि एप्प का काम तो अच्छा है लेकिन कई बार समस्या निवारण में कर्मचारी ज्यादा समय ले लेते है,इसे सुधारने की जरूरत है। वहीं सुरजपोल निवासी गोपाल दवे एप्प से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि एप्प में सफाई संबंधी समस्याओं का निवारण तो जल्द हो जाता है लेकिन स्ट्रीट पोल की लाइट खराब होने वाली समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। निगम को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

एप की खास बात है कि समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता तक सूचना तुरन्त ऑनलाइन पहुंच जाती है और लोग इसकी रेटिंग भी दे सकते हैं। वार्ड से संबंधित सारी समस्याओं का विवरण पार्षद लॉगिन में भी दिखाई देता है। वार्ड में होने वाली सभी समस्याओं की जानकारी पार्षद को भी मिल सकेगी. एप में सिटिजन लॉगिन के साथ कर्मचारी लॉगिन, विभागाध्यक्ष लॉगिन, पार्षद लॉगिन भी है। शिकायत में फोटो के साथ लाइव लोकेशन भी खुद ब खुद मिल जाती है। वार्ड वार, विभाग वार, कर्मचारी वार और समस्या वार एप के माध्यम से ये भी पता चल जाता है कि किस वार्ड की क्या स्थिति है। कितनी समस्याओं का निराकरण हो गया और कितनी बाकी चल रही हैं। एप पर आवश्यक फोन नंबर्स, पार्षद की जानकारी, शहर के इलाकों का तापमान, आद्रता और एयर क्वालिटी की लाइव और लेटेस्ट जानकारी भी मिलती है।

उदयपुर नगर निगम नाम की इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल किया जा सकता है। घर बैठे निगम से जुड़े सभी कार्य जैसे नाली सफाई, सड़क की सफाई, रोड लाइट बन्द की शिकायत शहरवासी ऐप के माध्यम से कर सकते है। इसके बाद संबंधित विभाग उस समस्या का समाधान कर देता है।

 

कैसे करें सर्च और इनस्टॉल

ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में ''Udaipur Nigam'' सर्च कर इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड होने के पश्चात जनता को निगम ऑफिस के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। शहरवासियों की सफाई और सड़क की लाइट की समस्या समयबद्ध तरीके से संपादित की जा सकती है। ऐप पर दर्ज हुई हर समस्या का समाधान होने पर शिकायत कर्ता तक सूचना भी तुरन्त ऑनलाइन पहुँच जाती है और शिकायतकर्ता इसकी रेटिंग भी दे सकते है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS