उदयपुर एयरपोर्ट पर बंगलौर उड़ान के दौरान लगी आग,जाँच कर देर से रवाना हुई फ्लाइट !
उदयपुर हवाई अड्डे से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरने के लिए निर्धारित उड़ान 6E 979 में जब यात्रियों की जान हलक में अटक गयी जब स्थानीय वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने विमान में धुएं का पता लगाया और पायलट को सतर्क किया।
जबकि कॉकपिट चालक दल द्वारा आग और धुएं की सूचना नहीं दी गई थी। एयरलाइन के इंजीनियरों ने जमीनी निरीक्षण किया और पाया कि धुआं नियो विमान की सहायक ऊर्जा इकाई (एपीयू) से आया था। APU एक विमान पर एक उपकरण होता है जो प्रणोदन के अलावा अन्य कार्यों के लिए ऊर्जा और बिजली प्रदान करता है।
उदयपुर हवाई अड्डे के निदेशक उपुर पालीवाल ने कहा, "निरीक्षण के दौरान यात्री विमान में बने रहे और कर्मचारियों द्वारा इसे सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद उड़ान में दो घंटे की देरी हुई।"
बाद में विमान ने दोपहर 3.20 बजे उड़ान भरी और 1.57 घंटे के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5.17 बजे सुरक्षित उतारा गया ।