Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / स्मार्ट सिटी उदयपुर ने एडवांस टेक्नोलॉजी की जगह किया गधों का उपयोग !

clean-udaipur स्मार्ट सिटी उदयपुर ने एडवांस टेक्नोलॉजी की जगह किया गधों का उपयोग !
News Agency India February 02, 2021 05:52 AM IST

स्मार्ट सिटी उदयपुर ने एडवांस टेक्नोलॉजी की जगह किया गधों का उपयोग !

आखिर पशुओं की महत्ता और जरूरत एक बार फिर उदयपुर के निवासियों सहित स्मार्ट सिटी के सीवर लाइन प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कंपनी को भी याद आ गई। स्मार्ट सिटी का सीवर प्रोजेक्ट करने वाली कंपनी पुराने शहर और शहर कोट के अंदर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंर्तगत निर्माण कार्य चल रहे है जिनमें सीवरेज की नई लाइन डालने, पानी की पाइप लाइन, विधुत लाइन भूमिगत करने आदि कार्य किये जा रहे है। पूरे शहर की सड़कें बेतरतीब खुदी पड़ी है। स्मार्ट सिटी के लिये कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी स्मार्ट उपकरणों की जगह निर्माण सामग्री परिवहन के लिये गधों का उपयोग कर रही है, क्या आज के आधुनिक युग मे जहाँ हर काम टेक्नोलॉजी की मदद से किया जाता है वहाँ गधों का उपयोग अचंभित करने वाला नही है ?

हालाँकि केवल शहर की अंदरूनी गलियों में माल लाने और ले जाने के लिए गधों का प्रयोग कर रही है,जहां केवल दुपहिया वाहन ही पहुँच सकते है । इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट से कही न कही रोजगार खोते गधा पालको को आर्थिक रूप से सहारा मिल रहा है तो वही इसके दूसरे पक्ष भी सामने आ रहे है।

यहाँ ये बात दिलचस्प है कि स्मार्ट सिटी के कामों में स्मार्ट उपायों का उपयोग करना था तो ऐसे में पशुओं का उपयोग कही न कही हास्यास्पद लगता है। वहीं कही ऐसा न हो कि पशु प्रेमी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दे। यदि पशु प्रेमियों ने गधों के उपयोग पर विरोध करना प्रारंभ कर दिया तो फिर स्मार्ट सिटी उदयपुर की जग हसाई होना तय है।

पत्रकार: जयवन्त भैरविया

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS