वीडियो: सीसारमा नदी चली 4 फ़ीट, पीछोला सहित उदयपुर वासियों की उमंगें उछाल पर !
मानसून उदयपुर पर मेहरबान होता दिख रहा है। दो दिन से जारी बरसात ने जहाँ नांदेश्वर तालाब को पूरा भर दिया वही 4 जुलाई 2019 की देर रात झीलों के कैचमेंट एरिया में जारी बरसात ने पीछोला की लाइफलाइन सीसारमा नदी को जीवन दान दे दिया और सीसारमा नदी सुबह से 4 फ़ीट से लेकर 3 फ़ीट तक बह रही है।
अगर आज बरसात जारी रहेगी तो सीसारमा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है और पीछोला में पानी की आवक बढ़ सकती है।