वीडियो : पिछोला की जीवनदायिनी सीसारमा नदी चल रही 5 फ़ीट !
पिछले एक दिन से जारी मानसूनी बारिश ने उदयपुर के लोगों के मुरझाये चेहरों पर रौनक ला दी है। झीलों के कैचमेंट में बारिश ने सीसारमा नदी को अपने वेग से चलने पर आतुर कर दिया है और सीसारमा का जलस्तर 4 फ़ीट से लेकर 5 फ़ीट तक चल रहा है।
यदि एक दो दिन ओर बारिश ऐसे ही होती रहेगी तो निश्चित तौर पर उदयपुर की जीवनदायिनी झीलें अपने पूरे सबाब पर आकर लोगों को खुश कर देंगी।