वीडियो : सीसारमा बह रही 4. 5 फ़ीट के पार,रात भर में पिछोला में आया 1 फ़ीट पानी !
उदयपुर में भी पिछले दो दिन से लगातार बारिश ने उदयपुर और आस पास के छोटे जलाशयों को भर दिया है वहीं कई छोटे एनीकट छलक उठे है। झीलों के कैचमेंट ने बारिश ने सीसारमा को रात 5.5 फ़ीट तक बहने को मजबूर कर दिया वही शनिवार सुबह ये 4 .5 फ़ीट के आसपास बह रही है।दिन में सीसारमा के प्रवाह के बढ़ने की ओर आशंका है। अगर ऐसी बारिश एक दो दिन ओर होती रही तो पिछोला भरने की पूरी उम्मीद है।
उदयपुर में भी पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है और दो दिन में अब तक 7 इंच बरसात होने की खबर आ रही है। गुरुवार रात भर में शहर में 106 ,बागोलिया 90 ,डाया 83 ,जयसमंद 161 ,गोगुन्दा 85 ,देवास 114 ,झाड़ोल 62 ,मदार 54 और नाई में 78 मिमी बारिश दर्ज़ की गयी। वही शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक उदयपुर शहर में 12 ,कोटड़ा में 16, उदयसागर पर 15 ,बागोलिया में 4 ,गोगुन्दा मे 23,मदार में 10 और झाड़ोल में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज़ की गयी है। इस बारिश की खास बात ये है कि इस बार ये बारिश झीलों के कैचमेंट एरिया में भी हो रही है। वेदर सैटेलाइट इमेज देखने पर आगामी 24 घंटो में दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है।