देखिये वीडियो :सीसारमा बह रही 7 फ़ीट के उफान पर,पिछोला के भरने की उम्मीदें कायम !
उदयपुर में भी पिछले दो दिन से लगातार बारिश ने उदयपुर और आस पास के छोटे जलाशयों को भर दिया है वहीं कई छोटे एनीकट छलक उठे है। झीलों के कैचमेंट ने बारिश ने सीसारमा को रात 7 फ़ीट तक बहने को मजबूर कर दिया वही शुक्रवार सुबह ये 6 फ़ीट के आसपास बह रही है।दिन में सीसारमा के प्रवाह के बढ़ने की ओर आशंका है। अगर ऐसी बारिश एक दो दिन ओर होती रही तो पिछोला भरने की पूरी उम्मीद है।