लाॅक डाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर दुकानदार गिरफ्तार !
जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देशन में लाॅकडाउन के दौरान जिला उदयपुर के समस्त थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में किराणा की दुकाने , मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानों पर 05 से अधिक व्यक्ति की भीड इक्कठी नही होने दी जा रही है एवं उक्त दुकानो पर 06-06 फीट की दुरी पर दुकानो के सामने गोले बनाकर व्यक्तियो को खडा किया जाकर सरकार के निर्देशों की पालना की जा रही है। निर्देशों की अवहेलना पर थानाधिकारियों द्वारा अनावष्यक रुप से वाहनों पर घुमते हुये पाये जाने पर उनके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्यवाही की जाकर वाहनों को जप्त किया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाशचन्द्र विश्नोई के द्वारा जिले के समस्त थानाधिकारियों को लाॅकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने वालों केे विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिस परश्री हनवन्त सिंह थानाधिकारी हिरणमगरी मय टीम व जिला स्पेषल टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सबसीटी सेन्टर में आनन्द नमकीन के व्यापारी सुनील पिता शंकरलालजी निवासी 364 सी ब्लोक सेक्टर 9 सविना को दुकान खोलकर भीड-भाड एकत्रित करने पर गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 135/20 धारा 188 भादस में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।