शिवसेना के 18 सदस्यों ने कैब’ बिल के पक्ष में वोट देकर चौंकाया !
शिवसेना के 18 सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में ‘कैब’ बिल को पास कराने के लिए केंद्र सरकार को अपना समर्थन देकर सबको चौका दिया।महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिहाज से एनडीए से अलग हुए शिवसेना के 18 सदस्यों ने कैब के पक्ष में वोट दिया। शिवसेना नेता विनायक राउत ने इस दौरान कहा कि तीनों देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता जरूर दी जाए मगर इसके कानूनी प्रावधान भी स्पष्ट किए जाएँ।
विधेयक पर बहस के दौरान पार्टी नेता ने अपना मत रखते हुए कहा कि कैब के अंतर्गत जिन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जाएगी, उन्हें 25 वर्षों के लिए मतदान का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि किन राज्यों में शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है?