Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / शहर में संचालित पशु डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करें- मुख्य सचिव

clean-udaipur शहर में संचालित पशु डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करें- मुख्य सचिव
News Agency India February 01, 2021 09:05 PM IST

शहर में संचालित पशु डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करें- मुख्य सचिव

जयपुर, 16 फरवरी। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शहर में संचालित पशु डेयरियों को जल्द से जल्द शहर से बाहर शिफ्ट करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी शहर में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश दिया हुआ है। इसलिए इस मामले पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। आर्य ने यह बात मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित जयपुर सौन्दर्यीेकरण के लिए गठित हाई पावर्ड कमिटी की बैठक में कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर का सौन्दर्यीेकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता से संबंधित कायोर्ं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए हम सभी को पसर्नल कमिटमैन्ट के साथ कार्य करना होगा। उन्होेंने कहा कि इसके लिए धन की कमी नही आने दी जायेगी।

बैठक में ट्रैफिक मैनेजमेन्ट, एक्सीडेन्ट जोन और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने रात्रि में ट्रैफिक सिग्नल को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि रात के समय में ट्रैफिक सिग्नल की वैकल्पिक व्यवस्था हो ताकि रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

बैठक में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री गौरव गोयल भी उपस्थित रहे। बैठक में वेबिनार के माध्यम से परिवहन आयुक्त रवि जैन, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) यज्ञमित्र सिंह देव, जयपुर नगर निगम (हैरिटेज) लोकबन्धु, बिजली एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जागृति एवं मुस्कान एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS