Breaking: शाहीन बाग के PFI नेता परवेज़ अहमद और आम आदमी पार्टी सहित काँग्रेस के कनेक्शन का खुलासा किया प्रवर्तन निदेशालय ने !
दिल्ली में शाहीन बाग में चल रहे चल रहे सी ए ए विरोधी प्रदर्शन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने खुलासा किया है कि आप नेता संजय सिंह ,काँग्रेस नेता डॉक्टर उदितराज और शाहीन बाग आंदोलन को संचालित करने वाले पी एफ आई #PFI के दिल्ली अध्यक्ष परवेज़ अहमद के साथ लगातार संपर्क में थे।
ये भी खुलासा किया है कि 120.5 करोड़ की राशि पी एफ आई के 73 बैंक एकाउंट के माद्यम से ट्रांसफर हुई थी जिसमे इसी संघठन से जुड़े रिहैब इंडिया फाउंडेशन के 17 अलग अलग बैंक एकाउंट शामिल है।ज्यादातर पैसा नकद तौर पर पी एफ आई के विभिन्न एकाउंट में संस्था के एक्टिविस्ट द्वारा चंदे के माध्यम से जमा कराया गया।इसमें से एक तिहाई पैसा पी एफ आई के शाहीन बाग मुख्यालय में रखा गया और शेष बैंक में जमा कर दिया गया।
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पी एफ आई के दिल्ली प्रेजिडेंट परवेज़ अहमद CAA विरोध में शाहीन बाग आंदोलन में शामिल थे और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के साथ फ़ोन कॉल और व्हाट्स एप्प चैट के माध्यम से लगातार संपर्क में भी थे और इनके बीच कई बार मुलाकात भी हुई थी।इसके साथ ही परवेज़ अहमद काँग्रेस के नेता डॉक्टर उदित राज के सम्पर्क में भी लगातार बने हुए थे।जिसमे व्हाट्सएप ग्रुप भीम आर्मी टॉप 100 और "unification of muslim leadership जैसे व्हाट्सएप्प ग्रुप पर उदितराज और अहमद भी जुड़े हुए थे।