SGPC का प्रतिनिधिमंडल जाएगा पाकिस्तान,ननकाना साहिब पर हमले से पूरे भारत में गुस्सा !
पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले पर भारत सहित पूरी दुनिया में आक्रोश देखा जा रहा है। अब इस हमले को लेकर भारत में सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पाकिस्तान जाकर हालात का जायजा लेने वाली है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कहा है कि जल्द ही SGPC का एक 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाकर पूरे हालात का जायजा लेगा। गुरुद्वारे का निरीक्षण करेगा और वहां पर रह रहे सिखों से भी मुलाकात करेगा। SGPC के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री और गवर्नर से मुलाकात करेगा। साथ ही वहां के अधिकारियों से भी मिलकर अनुरोध करेगा कि सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पवित्र स्थल पर हुए हमले से पूरे विश्व में सिख काफी आहत हैं और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसे लेकर पाकिस्तान सरकार तुरंत कदम उठाए।