Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) ने यूटीबी पर कार्यरत समस्त चिकित्सकों को सरकार से स्थाई करने की करी मांग

clean-udaipur सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) ने यूटीबी पर कार्यरत समस्त चिकित्सकों को सरकार से स्थाई करने की करी मांग
News Agency India December 02, 2020 08:01 PM IST

सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) ने यूटीबी पर कार्यरत समस्त चिकित्सकों को सरकार से स्थाई करने की करी मांग

प्रदेश एवं राज्य में कोरोना का संक्रमण आए हुए लगभग 8-9 महीने बीत चुके हैं , कई दफा सरकार द्वारा केंद्र एवं राज्य में लोक डाउन रखा गया ! कोरोना वाररिर्स की सेवा के अलावा सभी प्रकार की सेवाएं बंद की गई संक्रमण फैलने की गति को रोकने के लिए, हर प्रकार के समाधान किए गए !कई दिनों तक आम जनता अपने घरों में बैठी रही ताकि वह सुरक्षित रह सके कई प्रकार की सेवाएं बंद कि ताकि लोग कम से कम संक्रमित हो सके मॉल स्कूल्स लाइब्रेरी यहां तक कि कई बड़े-बड़े प्राइवेट सेक्टर्स भी बंद रहे  


प्रदेश महासचिव डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी को प्रभावी रूप से रोकथाम एव नियंत्रण में राज्य लगभग 300 डॉक्टर अर्जेंट टेंपरेरी बेस (यू टी बी) के आधार पर कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी सेवा निरंतर रूप से देते रहे। सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए 2000 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती भी निकाली किंतु इस परीक्षा को वह ठीक समय पर ना करवा पाई जिसके कारण यह परीक्षा तीन दफा कराई गई जिसमें यही यूटीबी डॉक्टर्स जो कोरोना वारियर्स के रूपमे अपने काम को महत्व देते हुए अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च मानते हुए एवं कोरोनावायरस के रूप में तैनात रहने के कारण मेरिट से पिछड़ गए और चयनित न हो पाए ऐसी स्थिति में इन्हीं यूट्यूब डॉक्टर्स को 2,000 चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद सरकार द्वारा टर्मिनेट किया जा रहा है जिससे यूटीबी चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।

डॉ बामनिया ने बताया कि कई ऐसे यूटीबी डॉक्टरस है जिन्होंने आठ आठ महीनों तक अपने घर परिवार से दूर रहकर सेवाएं दी कई महीनों तक मात्र वीडियो कॉलिंग या सोशल मीडिया के माध्यम से अपने घर परिवार का हाल जाना और उस समय जिस समय देश एवं प्रदेश को सर्वत्र सबसे मुश्किल घड़ी में जब चिकित्सकों की जरूरत थी तब यही यू टी बी डॉक्टर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना की लड़ाई में उनके साथ खड़े थे किंतु किंतु 2000 चिकित्सकों की नियुक्ति देने के बाद इन युटुब डॉक्टर को टर्मिनेट करे जाने पर सभी चिकित्सक सरकार से नाराज है

कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं देने वाले टर्मिनेट किये समस्त यु टी बी चिकित्सको को संघ (अरिसदा) सरकार से स्थायी करने के लिए मांग करता है ताकि चिकित्सकों का मनोबल बना रहे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS