जम्मू DSP दो हिजबुल आतंकियों सहित गिरफ्तार, कार से भगा रहा था आंतकी !
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उप-अधीक्षक को एक कार में जाते हुए अधिकारियों ने पकड़ लिया ।
वर्तमान में हवाई अड्डे पर पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात देविंदर सिंह को लश्कर के शीर्ष कमांडर नावेद बाबू और हिज्ब के अल्ताफ के साथ हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी ने दक्षिण कश्मीर में 2 हिजबुल और लश्कर के आतंकवादियों के साथ कार का पता लगाया ।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह पर आरोप है कि वे शोपियां इलाके से उग्रवादियों को निकाल रहे थे, संभवत:वे उन्हें घाटी से बाहर ले जाने की फिराक में थे। दक्षिण कश्मीर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल गोयल इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे और कार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मीर बाजार में एक पुलिस बैरिकेड पर रोका गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोयल ने सिंह के साथ अपना आपा खो दिया। कार से दो ए के 47 राइफल भी जब्त की गईं है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह के आवास पर तलाशी ली गई और पुलिस ने कथित तौर पर दो पिस्तौल और एक एके 47 राइफल जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सिंह की भागीदारी को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया