Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / लिपिक ग्रेड द्वितीय के 603 नये सृजित पदों पर चयन सूची जारी

clean-udaipur लिपिक ग्रेड द्वितीय के 603 नये सृजित पदों पर चयन सूची जारी
News Agency India January 01, 2021 10:39 AM IST

लिपिक ग्रेड द्वितीय के 603 नये सृजित पदों पर चयन सूची जारी

जयपुर, 31 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा नए साल में बेरोजगारों को तोहफा देते हुए लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती में नए 603 पद सृजित किये गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इन अभ्यार्थियों का चयन कर परिणाम भी आज जारी कर दिया गया है। इनमें सामान्य श्रेणी के 345 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 223 तथा अनुसूचित जनजाति के 35 पद शामिल हैं। अब इन पदों को शामिल कर लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र में 12 हजार 601 तथा अनुसूचित क्षेत्र में 726 अभ्यर्थियों अर्थात् कुल 13 हजार 327 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अभिशंषा प्रेषित की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा लिपिक ग्रेड द्वितीय के पदों पर भर्ती के लिए अर्थना प्रेषित करने के पश्चात् राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा फरवरी 2020 में गैर अनुसूचित क्षेत्र में 10 हजार 763 तथा अनुसूचित क्षेत्र में 1278 पदों के लिए अभिशंषा प्रेषित की गई थी। प्रशासनिक सुधार विभाग की प्रारंभिक अर्थना से संशोधित अर्थना में कुछ श्रेणी के बैकलॉग के पदों में कमी होने के कारण राज्य सरकार के स्तर पर निर्णय लेकर इन पदों के सृजन का निर्णय लिया गया था। बोर्ड द्वारा इस क्रम में वर्गवार अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर अभिशंषा 31 दिसम्बर 2020 को भेज दी गई है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS