Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद की बेटी की शादी आज,खुफिया सूत्रों की कड़ी नजर!

clean-udaipur तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद की बेटी की शादी आज,खुफिया सूत्रों की कड़ी नजर!
News Agency India April 01, 2020 12:58 PM IST

तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद की बेटी की शादी आज,खुफिया सूत्रों की कड़ी नजर!

निज़ामुद्दीन मरकज़ के तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद का यूपी के शामली के कांघला में पुश्तैनी मकान है, वही सहारनपुर में उसकी ससुराल होने की खबरें है। मौलाना साद के दो बेटे और एक बेटी हैं। जाँच के दौरान ये भी पता चला है कि उसकी बेटी का शादी 5 अप्रैल होने जा रही है। इस पूरे प्रक्रम पर क्राइम ब्रांच की पैनी नजर है।

मौलाना साद को अंतिम बार मरकज में 28-29 मार्च की रात के दरम्यान देखा गया था।
क्राइम ब्रांच ने स्थानीय स्रोतों और खुफिया जानकारी के आधार पर मार्च में मरकज के आयोजनों में शिरकत करने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठी करनी शुरू भी कर दी है। जानकारी के अनुसार मोबाइल डेटा के आधार पर इन लोगो की पहचान की जा रही है।

इन लोगों के मोबाइल जब्त कर इनमें वीडियो या ऑडियो होने की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों की नजरें अब अलग अलग क्वारंटीन सेंटरों में आइसोलेट किए गए देशी-विदेशी जमातियों पर है जिन्होंने मरकज़ में शिरक़त भी की थी। इसी कारण वहां के सुरक्षा इंतजामात कड़े कर दिए गए हैं, ताकि कोरोना पीड़ित जमाती वहाँ से फरार न हो सके।

अस्पतालों में भर्ती कोरोना के संदिग्ध जमाती भी ठीक होने तक जांच एजेंसी के निशाने पर रहने वाले है। ख़ुफ़िया सूत्रों के अनुसार मरकज के जमातियों में स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने की साफ मनाही होती है। इसलिए विडियो या ऑडियो कुछ चुनिंदा जमातियों के पास ही मिल सकता है। तफ़्तीश में अलग अलग देशों से आए जमातियों से बात करने में पुलिस के साथ डॉक्टरों को दिक्कत आ रही है, क्योंकि सभी विदेशी जमाती इंग्लिश और हिंदी बोलना नहीं जानते हैं। मरकज में बाकायदा इनसे बात करने वाले के लिए दुभाषिये रहते हैं। यही कारण है कि मरकज में इन जमातियों को कोई दिक्कत नहीं होती थी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS