अयोध्या मामले पर फैसले से पहले उदयपुर में अलर्ट, धारा 144 लागू !
अयाेध्या मामले में शनिवार सुबह 10:30 बजे फैसला आने की सूचना के बाद उदयपुर और ग्रामीण क्षेत्र में एहतियात के ताैर पर जिला कलेक्टर आनन्दी जी ने धारा 144 लगा दी है। साथ ही संवदेनशील जगहाें पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने सवा लाख जवानाें काे अलर्ट माेड पर कर दिया है।
कानून व्यवस्था काे चाक चाैबंद बनाए रखने के लिए हर इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में जवानाें काे किसी भी स्थिति से निपटने को कह दिया गया है । सभी 33 जिलाें के प्रमुख जगहाें पर लगे करीब चार हजार सीसीटीवी कैमराें काे पुलिस मुख्यालय से जाेड़ दिया गया है। पीएचक्यू में स्थित कंट्राेल रूम से इन सीसीटीवी कैमराें से पूरे प्रदेश हर राजमार्ग, शहराें के प्रमुख स्थान और संवदेनशील क्षेत्राें की निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था काे लेकर किए गए प्रयासाें के बारे में फीडबैक देने के लिए डीजीपी डाॅ. भूपेन्द्र यादव शुक्रवार काे चीफ सेक्रेटरी डीबी गुप्ता से मिले।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि साेशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे वाट्स एप ग्रुपाें की पहचान की गई है जाे भड़काऊ पाेस्ट वायरल कर रहे हैं। उनकाे डिलीट करवाया जा रहा है। जो भड़काऊ पाेस्ट वायरल करेगा उन लाेगाें के खिलाफ कारवाई होगी।