अयोध्या में दो महीने के लिए धारा 144 लागू,बढ़ाई गई चौकसी,अतिरिक्त सुरक्षा बल मँगाए गए !
रामजन्मभूमि केस की फाइनल सुनवाई के चलते अयोध्या में 10 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या भूमि मामले में फैसला आने के मद्देनज़र रखते हुए 10 दिसंबर तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है । इसे सुप्रीम कोर्ट में चल रही अयोध्या मामले की सुनवाई के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इस मामले की आखिरी सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। तत्काल प्रभाव से लागू निषेधाज्ञा 10 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इलाके में यह आदेश अयोध्या विवाद पर संभावित फैसले के मद्देनजर माना जा रहा है। उन्होंने इस बारे में जारी आदेश की प्रति शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, “इस आदेश को अयोध्या और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, क्योंकि उनकी सुरक्षा सरकारी सबसे बड़ी चिंता है।”
आदेश के मुताबिक यह निषेधाज्ञा दो महीने तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि इन्हीं दो महीनों में अयोध्या विवाद पर संभावित फैसला आना है। दिवाली है, चेहल्लुम और कार्तिक मेले का आयोजन भी होना है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट से आने वाले संभावित फैसले को लेकर प्रशासन बेहद चौकस है।