राहत भरी खबर: देबारी,गारियावास और भूपालपुरा के क्लोज कॉन्टेक्ट्स के सैंपल दूसरी बार नेगेटिव !
उदयपुर वासियों के लिए आज का दिन राहत भरी खबर लेकर आया है। भूपालपुरा ,गारियावास और देबारी केस में जितने भी क्लोज कांटेक्ट कोरोनावायरस के लिए जांच के दायरे में लाए गए थे ,उन सभी की दूसरी सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इस पर उदयपुर वासियों सहित स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है । उदयपुर के कई इलाकों में मैराथन स्क्रीनिंग का दौर जारी है। लोगों से अपील की जाती है कि वह घर पर रहें स्वस्थ रहें।