उदयपुर राजसमंद बॉर्डर के गाँव नेगडिया रठुंजणा में कोरोना पॉजिटिव,राजसमंद का दूसरा केस !
उदयपुर के पास राजसमंद बॉर्डर के गाँव नेगडिया रठुंजणा में कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने की पुष्टि होने की खबरे आयी है। सूत्रों क अनुसार नाथद्वारा के पास नेगडिया गाँव के नजदीक रठुंजणा गाँव का एक 31 वर्षीय युवक कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आया है।
उक्त युवक महाराष्ट्र के मुंबई से लौटा था जिसे 28 अप्रैल 2020 को ही नाथद्वारा के अस्पताल ले जाकर क्वारंटीन कर दिया गया था।उक्त युवक की कोरोना जाँच रेपर्ट कल तक पेंडिंग थी लेकिन आज सुबह की रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे आयी है।