कोरोना संक्रमण को लेकर राजस्थान में बोर्ड के अलावा शिक्षण संस्थाओं की परीक्षायें 30 मार्च तक स्थगित !
कोरोना को लेकर राजस्थान में प्रशासन सतर्क हो गया है जहां एक और स्कूल, कॉलेज ,जिम के साथ सिनेमाघर बंद करने का फरमान राजस्थान सरकार ने जारी किया वही पहले यह कहा गया था कि जिन स्कूलों में परीक्षा चल रही है वहां पर परीक्षा यथावत चालू रहेंगी।
लेकिन सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 30 मार्च 2020 तक राज्य के समस्त राजकीय मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, समस्त कोचिंग संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।
इस अवधि के दौरान चल रही समस्त प्रकार की कक्षा 5 कक्षा 8 की परीक्षा एवं कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संचालित की जाएंगी।