तमिलनाडु में चुनाव स्थगित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की !
मतदाताओं को वोट के लिए धन दिए जाने की घटनाओं को देखते हुए पूरे तमिलनाडु में चुनाव स्थगित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
चीफ जस्टिस ने कहा कि राज्य में चुनाव हो चुके हैं। अब हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते है। इससे पहले राज्य में मतदाताओं को वोट के लिए धन दिए जाने की घटनाओं को देखते हुए पूरे राज्य में चुनाव स्थगित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा था।