देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अदानी ग्रुप पर चल रहे मामलें में अपना पक्ष रखा है। SBI ने अदानी ग्रुप पर रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग के दावों और अन्य मामलों पर कहा कि फिलहाल ग्रुप को लेकर कोई आर्थिक चुनौती नहीं है। बता दें कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को अदानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। इस कारण अदानी ग्रुप शेयरों के निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए है।
अडानी समूह को SBI ने 27 हज़ार करोड़ का लोन दे रखा है। SBI चेयरमैन ने कहा है- "हमारे लिए अभी चिंता की कोई बात नहीं है, सभी किश्तें टाइम पर आ रही हैं।"
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा_ 'पूरी सरकार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कहीं छुपी हुई बैठी है। एलआईसी हो, एसबीआई हो, देश के दूसरे बैंक हों,सबका पैसा दिन ब दिन कम होता जा रहा है।'