Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सवाई माधोपुर स्थापना दिवस समारोह— सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और परंपरा के विविध रंग

clean-udaipur सवाई माधोपुर स्थापना दिवस समारोह— सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और परंपरा के विविध रंग
Aayushman Bhatt January 20, 2026 08:46 AM IST

जयपुर, 19 जनवरी। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में रविवार को प्रदेश की लोक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अनुपम नजारा देखने को मिला। मौका था सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर अमरूद महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक संगीत-नृत्य को मनमोहक अंदाज में पेश किया कि दर्शक उनके साथ-साथ झूमते रहे।

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकसंस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक प्रस्तुतियों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगजनप्रतिनिधिविभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पर्यटकएवं कला-प्रेमी और आमजन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या में चरीकच्छी-घोड़ी एवं अलगोजाकालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS