लॉक डाउन में भी सवीना सब्जी फल मंडी खुलवा प्रशाषन ने दी आम लोगों और व्यापारियों को राहत !
उदयपुर के गायरीयावास की 48 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद (जिनके परिवार वाले सवीना फल थोक सब्जी मंडी में कार्यरत थे ) गारियावास और आसपास इलाके के कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसी क्रम में 28 अप्रैल देर रात एतिहातन सवीना स्थित फल सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया था।
लेकिन सुबह थोक फल सब्जी व्यापारियों के आग्रह पर 1 घंटे के लिए सवीना स्थित फल सब्जी मंडी को खोला गया जिससे व्यापारी अपने स्टॉक में पड़े माल को निकाल सके और जो गाड़िया अल सुबह आयी है उन्हें खाली किया जा सके।
29 अप्रैल 2020 की रात गायरीयावास की 48 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के संबधियों और जुड़े परिचितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कृषि सवीना सब्जी फल मंडी आज सुबह 30 अप्रैल 2020 के दिन खोल दी गयी है जिससे शहर में फल सब्जी आदि की जरुरत को पूरा किया जा रहा है। कृषि मंडी के व्यापारियों सहित आने वाले लोगों से बात करने पर पता चला कि स्थानीय प्रशाशन सहित उदयपुर पुलिस के सहयोग से इनको व्यापार करने में सहूलियत मिल रही है और इन व्यापारियों को घर से मंडी आने जाने के दौरान भी उदयपुर पुलिस का सहयोग मिल रहा है।
लोगों को हिदायत है कि किसी तरह की कोई पैनिक खरीददारी न की जाय क्योंकि आवश्यक सेवाओं को उदयपुर प्रशाषन और उदयपुर पुलिस के माध्यम से रुकने नहीं दिया जाएगा और लोगों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।