राहत भरा रहा शनिवार उदयपुर के लिए,8 कोरोना पॉजिटिव मिले !
उदयपुर के लिए 16 मई 2020 का दिन राहत भरी ख़बर लेकर आया।पिछले दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने से जहाँ प्रशाषन चिंतित था वहीँ उदयपुर के निवासी भी आशंकित थे। ऐसे में शनिवार को मात्र 8 लोगों की ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
शनिवार को 773 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट आयी जिसमे से मात्र 8 संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 765 संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव पायी गयी।
इस तरह शनिवार तक कुल 7308 लोगों की कोरोना जाँच की गयी है और 6946 लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए है।
यदि उदयपुर के निवासी कड़ाई से लॉक डाउन और कंटैंटमेंट जोन के नियमों का पालन करते है तो आने वाले दिनों में कोरोना की चैन को तोड़ना मुमकिन हो सकता है। ऐसे में जरूरत है कि उदयपुर वासी अपने घरों पर ही रहे और बाहरी सम्पर्क में आने से बचें।