सैनिटाइजेशन टनल द्वारा मानव सैनिटाइजेशन से स्वास्थ्य दुष्प्रभाव, प्रशाषन लगा सकता है बैन !
आपको बताते चलें कि उदयपुर नगर निगम प्रशासन ने केवल महाकालेश्वर रोड पर हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन टनल का निर्माण किया है, जो केवल वाहनों के सैनिटाइजेशन के काम आती है ।इसके साथ ही उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भी एक हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन टनल का इस्तेमाल किया गया है।
उदयपुर पुलिस की जागरूकता ने पुलिस थाना सेक्टर 6 में बनाई गई हाइपोक्लोराइट सैनिटाइजेशन टनल का इस्तेमाल जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है ।आपको बताते चलें कि न्यूज़ एजेंसी इंडिया ने पहले ही इस तरीके की हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन केमिकल युक्त चैनल का मानव सैनिटाइजेशन के दुष्प्रभाव के बारे में स्थानीय प्रशासन सहित जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवा दिया था इसके बाद जो अन्य संस्थाएं अपने माध्यम से हाइपोक्लोराइट युक्त सैनिटाइजेशन चैनल को प्राइवेट मार्केट से बनवा कर मानव सैनिटाइजेशन के लिए स्थापित कर रही थी,उस पर स्थानीय प्रशासन जल्दी ही रोक लगा सकता है।