10 अक्टूबर 2022 :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 1 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले तीन महीने पूर्व उनकी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था।
82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव अगस्त महीने से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनको आईसीयू में रखा गया था। लाइफ सपोर्ट करने वाली दवाइयां दी जा रही थीं। मुलायम सिंह के इलाज के लिए मेदांता ने डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी। मुलायम सिंह को पहले सीसीयू में भी रखना पड़ा था। उनके लिए देश के कई जगह दुआएं की जा रही थीं। मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मुलायम की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं देखा जा रहा था। उनकी किडनी में भी दिक्कत होने की खबर आई थी।