उदयपुर को मिली राहत,सलूम्बर वाले कोरोना पीड़ित किशोर का टेस्ट हुआ नेगेटिव !
उदयपुर जिले के बस्सी जूझावत गांव के एक किशोर को उदयपुर प्रशाषन ने शिकायत मिलने पर महाराणा भूपाल चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती करवाया था। आज उक्त किशोर की कोरोना जाँच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिससे उदयपुर के लोगों सहित मेडिकल टीम ने राहत की सांस ली है । उक्त किशोर अहमदाबाद से अपने पिता के साथ बाइक से अपने गांव लौटा था। इसी दौरान पता चला कि वह कोरोना पॉजीटिव था और अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती था। दस दिन पहले वह वहां से भाग निकला था।
उसे उदयपुर लाया गया तथा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके परिजनों तथा गांव के तीन दर्जन से अधिक लोगों को भी होम क्वारेनटाइन के लिए उदयपुर लाया गया था। सभी को यहां ओटीसी स्थित क्वारेनटाइन भवन में रखा गया था। किशोर के कोरोना पॉजीटिव को लेकर जांच कराई गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।
कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला कलक्टर आनंदी ने उसके गांव बस्सी जूझावत को सील कर दिया तथा समूचे सलूम्बर उपखंड क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया। बस्सी जूझावत में लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया था। उन्हें आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी जिला प्रशासन मुहैया करा रहा है। किशोर के अलावा अन्य 43 लोगों की भी कोरोना जांच की गई, लेकिन सभी नेगेटिव पाए गए। जिनमें किशोर का पिता भी शामिल है, जो किशोर को बाइक पर बिठाकर गांव लाया था। इसके साथ ही किशोर जिन-जिन लोगों से मिला ।