अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक नए अवतार में नजर आने वाली है। हालांकि अभी इसका परिचालन शुरू नहीं किया गया है लेकिन चेन्नई ते आईसीएफ में यह खड़ी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैक्ट्री का भी दौरा किया जहां भारत की निर्मित सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का निर्माण किया जाता है। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री ने इसकी झलक भी दिखाई।
नई भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 'हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।'
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिणी रेलवे में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और वंदे भारत एक्सप्रेस में सुधार की भी समीक्षा की। निरीक्षण करने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रेक का नया रंग 'भारतीय तिरंगे से प्रेरित' है।