विश्व विख्यात सदगुरु ने उदयपुर की तुलना की सेंट पीटर्सबर्ग से,तस्वीरें पोस्ट कर उदयपुर का मान बढ़ाया !
सद्गुरु की पहचान बताना सूरज को दिये बताने के समान है। न केवल हिन्दू धर्म के भारत के अनुयायी उन्हें मानते है बल्कि समूचे विश्व के सभी धर्मों के लोग उनकी तथ्य परक बातों और विचारों को सुनते है और जीवन मे अमल लाते है ।
फिलहाल सदगुरू उदयपुर आये हुए है और उन्होंने पीछोला की ऐसी खूबसूरत तस्वीरे ट्वीटर पर पोस्ट की है जिन्हें देखकर हर किसी का ध्यान ठहर जाए। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है - "Here we are on a boat ride in Pichola Lake, Udaipur. The place is full of lakes & palaces in the middle of Rajasthan which most people know as deserts. This exquisite site reminds me of the great city of St Petersburg. Udaipur, a fabulous city. -Sg @incredibleindia "
आज उदयपुर में पीछोला झील में नाव पर है । उदयपुर जो राजस्थान के बीच में झीलों और महलों का शहर है।राजस्थान जिसे लोग मरुस्थल के रूप में ही जानते है। ये शहर मुझे सेंट पीटर्सबर्ग की याद दिलाता है उदयपुर।