राजस्थान में राजनितिक सरगर्मियों के बीच सचिन पायलट पहुँचे 25 MLA संग दिल्ली !
जयपुर : राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मँडराने लगे है। इसी संकट के बीच शनिवार को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए है। उनके साथ उनके 25 समर्थक विधायक भी दिल्ली पहुंचे है। सूत्रों के अनुसार इन सभी कांग्रेस विधायकों को रुकने के लिए आईटीसी के होटल में एक कारोबारी ने 25 कमरे बुक कराए है।
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर राजस्थान सरकार गिराने का आरोप लगा रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा की ओर से कई कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया जा रहा है। यह जिम्मेदारी केंद्र ने सतीश पुनिया और राजेंद्र राठोड को सौपी है।
गहलोत ने आगे कहा कि वर्तमान में हमें कोरोना के खिलाफ संघर्ष पर ध्यान देना जरूरी है और बीजेपी, राजस्थान सरकार अस्थिर करने के प्रयासों में जुटी है। भाजपा के सतीश पुनिया और राजेंद्र राठोड केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर अलग-अलग कदम उठा रहे है। कई विधायकों को पैसे का लालच दिखाया जा रहा है। गहलोत ने यह भी कहा कि भाजपा से विधायकों को शुरुआत में 10 करोड़ और सरकार गिरने के बाद 15 करोड़ दिए जाने की बात कही जा रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पुनिया ने आरोपों को किया ख़ारिज
मुख्यमंत्री गहलोत के आरोप को आधारहीन बताते हुए राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा - ‘उनके पास संख्या बल है, फिर उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कौन करेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक चालाक राजनीतिज्ञ हैं, वे अपनी सरकार की विफलता के लिए भाजपा को दोष देने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी बीच अशोक गहलोत ने बुलाई आपात बैठक :
सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है।सूत्रों का कहना है कि बैठक का कारण अज्ञात है। सीएम आवास से कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को उनके स्थान का पता लगाने के लिए कॉल किए जा रहे हैं। इसके पहले खबर आई थी कि दो दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली में पायलट के निवास पर हैं, जहां कुछ भाजपा विधायक भी कथित रूप से मौजूद हैं।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.