Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / 17 से 20 सितम्बर तक उदयपुर में प्रवास पर रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

clean-udaipur 17 से 20 सितम्बर तक उदयपुर में प्रवास पर रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
News Agency India September 01, 2021 07:49 AM IST

17 से 20 सितम्बर तक उदयपुर में प्रवास पर रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सितंबर में राजस्थान प्रवास पर आयेंगे। प्रवास के दौरान प्रथम चरण में 17 से 20 सितम्बर तक चार दिन के लिए चित्तौड़ क्षेत्र व द्वितीय चरण में 24 से 26 सितंबर तक जोधपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस महीने वे कुल 7 दिन में राजस्थान प्रवास पर रहेंगे।

संघ की ओर से जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरएसएस के सरसंघचालक 3 दिन उदयपुर में और 1 दिन भीलवाड़ा में रहेंगे। उदयपुर में वे संघ के संगठन व जागरण श्रेणी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।वहीं प्रवास के दौरान तीनों दिन कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। प्रवास के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। सरसंघचालक और सरकार्यवाह मिलकर संघ के सभी प्रांतों का प्रतिवर्ष प्रवास करते हैं और इस बार चित्तौड़ व जोधपुर प्रांत को यह प्रवास मिला है। संघ की क्षेत्र रचना के अनुसार वर्ष में एक बार प्रत्येक क्षेत्र में सरसंघचालक का प्रवास रहता है और इसी प्रवास क्रम में पिछले वर्ष वे जयपुर आए थे। इस बार चित्तौड़गढ़ और जोधपुर प्रांत मिलाकर कुल 7 दिन का प्रवास कार्यक्रम बना है।

मोहन भागवत का उदयपुर में यह पिछले 5 साल में तीसरा दौरा होगा। इससे पहले जून 2018 में भागवत संघ के द्वितीय वर्ष शिक्षण वर्ग में आए थे। वहीं उससे पहले 2016 में प्रताप गौरव केंद्र के उद्धाटन के दौरान भी भागवत उदयपुर आए थे। पिछले साल अप्रैल-मई में भागवत का उदयपुर दौरा प्रस्तावित था। मगर कोरोना वायरस की पहली लहर के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS