आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती !
देश भर में कोरोना की दूसरी लहर ने संक्रमण में धमाका मचाया हुआ है। देश की आम जनता से लेकर एक के बाद एक बड़ी हस्ती भी अब कोरोना की चपेट में आती नज़र आ रही है। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले नागपुर में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ते चले जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 6 हज़ार 489 नए केस दर्ज हुए हैं और 64 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान नागपुर में 2 हज़ार 175 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk