जयपुर डिपो कर रहा बसों को संक्रमण से रोकने रसायन का छिड़काव !
भारत भर में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राजस्थान में इसे रोकने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रभावी प्रयास कर रही है जिसमें जयपुर आगार में बसों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का छिड़काव बसों में किया जा रहा है इसके साथ ही बसों के हैंडल दरवाजों खिड़कियों के शीशों और किनारों को आइपो क्लोराइड पोलूशन से साफ किया जा रहा है निश्चित तौर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजस्थान और भारत भर के पर्यटक जो कि रोडवेज की बसों द्वारा राजस्थान और राजस्थान के साथ अन्य राज्यों में यात्रा करते हैं उन्हें संक्रमण से बचाया जा सकता है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का जयपुर आगार कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए जिस तरीके से बसों को हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से संक्रमित होने से बचा रहा है वैसी ही अपेक्षा राजस्थान राज्य के सभी डिपो के साथ भारत भर के सभी रोडवेज संस्थानों के डिपो प्रबंधकों से की जाती है ।