गोवर्धन विलास पुलिस ने निकाला रूट मार्च,लोगों ने किया तालियों से स्वागत !
उदयपुर पुलिस के विभिन्न थाने अपने अपने इलाकों में रूट मार्च निकाल कर लोगों से लॉक डाउन पालन करने का आग्रह कर रही। इसके साथ लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने के आग्रह के साथ मास्क पहनने की अपील भी कर रही है। उदयपुर पुलिस जरुरत मंद लोगों को खाने के साथ जानवरों को भी दूध टोस्ट और पक्षियों को दाना तक उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ड्रोन कैमरे से इलाकों की फोटोग्राफी भी करवायी जा रही है।