पारस चौराहे पर रोड एक फुट धँसी,यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता !
आज सुबह 11 बजे के आसपास जब पारस चौराहे पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल उदय लाल ने पारस होटल के बाहर एक गहरा गड्ढ़ा देखा और तुरंत उन्हें ये समझते देर नहीं लगी कि इस गड्ढे से कोई भी दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो सकता है।
तुरंत उन्होंने और उनके साथी होम गार्ड के प्रहलाद सिंह राठौड़ ने बेरिकेड लगाकर रोड के गड्ढे से जनता को बचा लिया।गौरतलब बात ये कि रोड को बने हुए अभी साल भर भी नहीं हुआ और रोड धँस गयी ऐसे में ये समझ से परे है कि पानी की लाइन के बर्स्ट होने की वजह से रोड धंसी है या क्वालिटी कारणों से ?
अगर पानी की लाइन्स के बर्स्ट होने से ऐसा हुआ है तो जलदाय विभाग को जिम्मेदारी लेनी होगी और अगर क्वालिटी कारणों से तो जिम्मेदारी पी.डबल्यू. डी. विभाग की। वैसे भी पहले ही रोड के कैट आई जैसे रोड इंडीकेटर्स इतने घटिया क्वालिटी के लगाए गए कि दो दिन में आधे से ज्यादा टूट गए। इससे पहले न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम ने मिलिट्री एरिया के सामने इसी रोड के धंसने से सम्बंधित न्यूज़ को पोस्ट किया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आँख मूंद सो रहे है और उदयपुर भुगत रहा है।