Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ऋषि कपूर के ट्वीटर पर आख़री शब्द -जय हिंद !

clean-udaipur ऋषि कपूर के ट्वीटर पर आख़री शब्द -जय हिंद !
News Agency India April 02, 2020 05:33 PM IST

ऋषि कपूर के ट्वीटर पर आख़री शब्द -जय हिंद !

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये सप्ताह बुरी खबरों वाला रहा है जहाँ बुधवार को बेहतरीन अदाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया और गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन से समूचा बॉलीवुड सकते में है।

बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ कर चले जाने की खबर आ गयी। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे और सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे। आख़री ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा -"An appeal ? to all brothers and sisters from all social status and faiths. Please don’t resort to violence,stone throwing or lynching. Doctors,Nurses,Medics, Policemen etc..are endangering their lives to save you. We have to win this Coronavirus war together. Please. Jai Hind!??"

सभी भाइयों और बहनों से सभी सामाजिक स्थिति और विश्वासों के लिए एक अपील । कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें। डॉक्टर, नर्स, मेडिक्स, पुलिसकर्मी आदि आपको बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। हमें इस कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा। कृपया। जय हिंद! ??

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS