वीडियो : सोमावत फला में पंचायत चुनाव में बस और जीप फूँकी,पहाड़ों से रात को पत्थरबाजी !
उदयपुर के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ऋषभदेव की एक पंचायत सोमावत में मतदान के बाद देर रात आगजनी व फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार यहां मतदान दल की एक बस और जीप को आग लगा दी गई है । उधर सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई ।
हारे हुए पक्ष के समर्थकों ने पहाड़ों से पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस और प्रशाशनिक अमला मौके पर ही डेरा डाले हुए है।