Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / GRAM-2026 की तैयारियों के संबंध समीक्षा बैठक — मुख्य सचिव ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के ​दिए निर्देश

clean-udaipur GRAM-2026 की तैयारियों के संबंध समीक्षा बैठक — मुख्य सचिव ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के ​दिए निर्देश
Aayushman Bhatt January 20, 2026 08:44 AM IST
जयपुर, 19 जनवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में GRAM-2026 (Global Rajasthan Agri-Tech Meet-2026) की तैयारियों की समीक्षा की।
 
उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शिविरों का शुभारम्भ दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी  तथा द्वितीय चरण 01 एवं 05-09 फरवरी  (10 दिवस) को प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि इन शिविरों के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग राज्य स्तर पर नोडल विभाग रहेगा। साथ ही, प्रत्येक जिले की गतिविधियों से संबंधित दैनिक प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तर पर संकलित की जाएगी।
 
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिला कलेक्टर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, गिरदावर सर्किलवार 10 दिवसीय कार्यादेश जारी करेंगे, उपयुक्त शिविर स्थल का चयन किया जायगा। शिविरों के आयोजन हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उपलब्ध राशि का उपयोग किया जाएगा। 
 
इन शिविरों को सफल बनाने के ​लिए कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न कार्यों को संपादित किया जाएगा। 
 
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव,  जल संसाधन आयोजना विभाग श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, एमएसएमई श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी व पंचायती राज श्रीमती मंजू राजपाल, शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग श्री रवि जैन, शासन सचिव, पशुपालन विभाग डॉ. समित शर्मा, विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री श्री संदेश नायक, आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, श्री राकेश शर्मा सहित वीसी के माध्यम से सभी जिलों के जिला ​कलेक्टर जुड़े और अन्य ​अधिकारी उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS