उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्व मंडल देगा श्रेष्ठतम तहसीलदार सम्मान ,हर जिले से एक सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार का होगा चयन
जयपुर, 23 अगस्त। राजस्व मंडल की ओर से राजस्व क्षेत्र में दायित्व निर्वहन के दौरान दी गई श्रेष्ठ सेवाओं के लिए हर जिले से एक तहसीलदार को श्रेष्ठतम तहसीलदार सम्मान दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
अजमेर में राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्व मंडल के स्तर पर बीते वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि में दी गई सेवाओं के आधार पर तहसीलदार का सम्मान के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले से एक तहसीलदार के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) संयोजक होंगे जबकि उपखंड अधिकारी (मुख्यालय) एवं जिला कलेक्टर की ओर से मनोनीत एक अन्य उपखंड अधिकारी को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति बीते वित्तीय वर्ष के तहत निर्धारित मापदंडों के आधार पर दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के आधार पर एक तहसीलदार का नाम चयनित कर 15 सितंबर 2021 तक राजस्व मंडल को भिजवायेगी। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चयनित तहसीलदारों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en