जयपुर, 14 मार्च। राजस्व मण्डल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्य श्री राजेश कुमार दड़िया एवं सदस्य श्री एम.एल. नेहरा की बैंच में 48 चिन्हित प्रकरणों में से 44 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किये गये ।
शनिवार को लोक अदालत में 31 वर्ष पुराने 2 प्रकरण समझाईश के आधार पर निस्तारित किये गये। इन प्रकरणों में विनोद बनाम रामेश्वर 1995 से दीगोद कोटा के प्रकरण में राजीनामे के आधार पर निर्णीत तथा हनुमान प्रसाद बनाम गौरीशंकर 1990 से झुन्झुनूं के प्रकरण मे समझाईश के आधार पर फैसल किया जाना प्रमुख रहा। इन पक्षकारों को सदस्यगण, अतिरिक्त निबन्धक, व बार अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर पक्षकारों को शुभकामनाएं दी।