कोरोना को लेकर राजस्थान के सभी रेस्टोरेंट में बैठा कर खाना प्रतिबंधित !
राजस्थान में कोरोना प्रसार रोकने के लिए गहलोत सरकार सख्त होती नजर आ रही है और ऐसे सख़्त निर्णयों की न केवल राजस्थान को बल्कि पूरी मानव जाति को इस संकट के दौर में अपनाने की जरूरत है ।
इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने
प्रदेश में स्थित सभी रेस्टोरेंट् में बैठकर खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। केवल होम डिलीवरी अथवा तैयार खाना घर ले जाने की सुविधा ही उपलब्ध रहेगी। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी 31 मार्च तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।