गणतंत्र दिवस 2020 समारोह गांधी ग्राउण्ड प्रांगण में मनाया गया धूमधाम से !
उदयपुर संभाग मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस 2020 का मुख्य समारोह रविवार गांधी ग्राउण्ड प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विकास एस.भाले ने ध्वजारोहण किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
समारोह में राज्यपाल का संदेश पढ़ने के बाद बाद मुख्य अतिथि ने अलग—अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 85 जनों का सम्मान किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का व्यायाम प्रदर्शन एवं विद्याथियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां थी।