अयोध्या: राम मंदिर निर्माण कार्य के दौरान मिले उत्कीर्ण पत्थर के खंभे, हिंदू मूर्तियां, टूटी हुई मूर्तियाँ और एक शिवलिंग !
राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का काम जारी है। इसी काम के दौरान की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। राम जन्मभूमि परिसर के पुराने गर्भगृह स्थल के समतलीकरण का कार्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में 11 मई से चालू है।
राम जन्मभूमि परिसर में पांच फुट का शिवलिंग, काले पत्थर के सात खंभे, लाल बलुआ पत्थर के छह खंभे और देवी-देवता की टूटी हुई मूर्तियाँ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर स्थल पर पायी गयी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के अनुसार, श्री रामजन्मभूमि परिसर में भूमि के समतल करने और गैंगवे को हटाने का काम बुधवार को फिर से शुरू किया गया था, कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बाद, साइट पर श्रमिकों ने पुरानी हिंदू नक्काशियों से सजी खंभों के अवशेषों का पता लगाया, खुदाई के दौरान एक मंदिर के अवशेष मिले है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि वस्तुओं में फूलों की नक्काशी के साथ विभिन्न पुरातात्विक कलाकृतियां और पत्थर के खंभे शामिल हैं।