राहत भरी खबर : उदयपुर में कोरोना का आज एक भी पॉजिटिव नहीं,प्रशाषन और लोगों में राहत की साँस !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज थमता नज़र आया है । राज्य सरकार द्वारा आज सुबह 9 बजे जिला वार जारी किये गए आँकड़ो के मुताबिक एक भी व्यक्ति आज उदयपुर में पॉजिटिव नहीं पाया गया है और बीते एक दिन से पॉजिटिव रोगियों का आँकड़ा 433 पर स्थिर बना हुआ है।
उदयपुर में अब तक 11009 लोगों की कोरोना जाँच की गयी है और 12 लोग कोरोना से ठीक होकर स्वस्थ हुए है। वही कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 420 है। इसमें प्रवासी संक्रमितों की सँख्या 28 है।