जिओ गीगाफाईबर बदल देगा इंटरनेट और टीवी की दुनिया का भविष्य !
जिओ गीगाफाईबर (Jio GigaFibre) की बड़ी घोषणा के अलावा भी जिओ ने अपनी वार्षिक जनरल मीटिंग में काफी कुछ दिलचस्प ऑफरिंग की है। इसमें से एक है, कंपनी का सेट-टॉप बॉक्स, जो FTTH ब्रॉडबैंड की मदद से मल्टी-प्लेयर ऑनलाइन गेमिंग से लेकर मिक्स्ड रियलिटी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऑफर करेगा। सबसे पहले आपको बता दें, Jio Forever Annual Plans में उपभोक्ता को कंपनी फ्री 4K या HD टीवी के साथ 4K सेट-टॉप बॉक्स फ्री दे रही है। यह Jio Fiber Welcome offer के अंतर्गत मिलेगा। इसके अलावा मूवी लवर्स को यह जानकर बेहद खुशी होगी की Jio सेट-टॉप बॉक्स के जरिए यूजर्स मूवी के रिलीज के दिन ही उसे अपने घरों में बैठकर देख पाएंगे। है ना बढ़िया ऑफरिंग?
जिओ गीगाफाईबर के प्लान्स की डिटेल्स के बारे में 5 सितम्बर को पता चलेगा। इसी दिन उपभोक्ताओं के लिए सेवा का कमर्शियल लॉन्च होगा। जिओ गीगाफाईबर का बेस प्लान Rs 700 प्रति महीने से शुरू होगा। वार्षिक प्लान्स की कीमत की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। होम ब्रॉडबैंड सेवा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मिक्स्ड रियलिटी ऐप्स के अलावा Jio सेट-टॉप बॉक्स अपने प्लान्स के साथ सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स को भी फीचर करेगा। हालांकि, Netflix और Amazon Prime Video सब्क्रिप्शन इस बंडल का हिस्सा नहीं होगा। Reliance JioFiber Welcome offer डिटेल्स: सरप्राइज घोषणा के तहत कंपनी ने Reliance JioFiber Welcome offer पेश किया है। इसमें यूजर्स को फ्री HD या 4K टीवी के साथ 4K सेट टॉप बॉक्स मिलेगा। यूजर्स को इसके लिए Jio Forever Annual प्लान सब्स्क्राइब करना होगा। कंपनी ने फिलहाल 4K या HD टीवी सेट के ब्रांड की डिटेल्स नहीं दी हैं। हैरानी की बात नहीं होगी अगर कंपनी अपना खुद का TV इस ऑफर के तहत पेश कर दे।