राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में शुरू हो रहे आज से रजिस्ट्रेशन,जानिए क्या मिलेंगे फायदे !
राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही इसके इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 01 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। योजना के तहत हर बीमित परिवार को कैशलेस इलाज के लिए 5 लाख रुपए का बीमा कवर होगा। योजना की सबसे खास बात यह है कि बीमित परिवारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों का खर्च भी पैकेज में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में हर परिवार को इलाज के लिए 5 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। NFSA और SECC के पात्र परिवारों का प्रीमियम सरकार देगी।लघु-सीमांक कृषक और संविदाकर्मियों का भी बीमा प्रीमियम सरकार देगी। चिन्हित सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार रुपए, गंभीर बीमारियों के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए का कवर मिलेगा।विभिन्न बीमारियों के 1576 पैकेज शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही योजना से जुडे़ निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार के साथ भर्ती होने से 5 दिन पहले-डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों का खर्च भी शामिल है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
योजना से जुड़ने के लिए health.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। इस योजना से जुड़ने के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। आयुष्यमान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभान्वित, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए भामाशाह या जन आधार कार्ड या जन आधार संख्या या जन आधार के रजिस्ट्रेशन की रसीद और आधार कार्ड आवश्यक है।
ई-मित्र पर आवेदन शुल्क 20 रुपए लगेगा और प्रीमियम जमा करवाने का शुल्क 10 रुपए लगेगा। जिन परिवारों का जन आधार या भामाशाह नामांकन नहीं हुआ है, उन्हें पहले जन आधार नामांकन करवाना होगा। योजना से जुड़ने के लिए 1 से 10 अप्रेल तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर भी आयोजित होंगे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
