REET Result 2021 : रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी, रीट लेवल-1 में उदयपुर के गोविंद सोनी को 148 अंक के साथ प्रथम स्थान
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट का आयोजन 26 सितंबर 2021 को दो पारियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई थी। रीट आंसर-की 23 अक्टूबर को जारी हुई थी।
रीट लेवल-1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेवल-2 में श्रीगंगानगर के कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम को पहला स्थान मिला है।
परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक होने का खुलासा पूर्व में ही एसओजी कर चुकी है। इस मामले में एसओजी की जांच भी पूरी नहीं हुई, लेकिन परीक्षा के 36 दिन बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en